Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रेलवे अस्पताल में 5 किलो वजनी शिशु का जन्म हुआ है। नवजात पूर्णत स्वस्थ है। सिजेरियन ऑपरेशन से हुई सफल डिलीवरी के बाद चिकित्सकों के दल सहित समूचे स्टाफ ने खुशी जाहिर की है और अस्पताल में ही इस बालक का नामकरण लड्डू गोपाल रखा गया है।स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ व वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा तिवारी ने सिजेरियन आपरेशन कर बच्चे का जन्म कराया। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर जोधपुर के रेल सेवा में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी को जोधपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी सिजेरियन डिलीवरी 12 जनवरी को करवाई गई।
सिजेरियन डिलीवरी पर प्रसूता ने शिशु को जन्म दिया जिसका जन्म के समय वजन 5 किलो था। एक बार प्रसूति रोग विशेषज्ञ और वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा तिवारी ने बच्चे और जच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा। इसके बाद सब कुछ सामान्य रहने पर उन्होंने शनिवार को प्रसूता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। माता और बालक दोनों स्वस्थ है।
चिकित्सक डॉक्टर नेहा तिवारी के अनुसार प्रसूता उच्च रक्तचाप, हेपोथायराइड,शुगर इत्यादि रोगों से प्रभावित थी। इसके अलावा शिशु का वजन भी सामान्य से अधिक होने की वजह से सिजेरियन डिलीवरी करानी पड़ी। प्रसूता 3 वर्ष पूर्व भी सिजेरियन आपरेशन से एक शिशु को जन्म दे चुकी है। प्रसूता और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। अस्पताल के प्रसूति रोग विभाग में कार्यरत स्टाफ में जच्चा और बच्चा की बड़ी गंभीरता से देखरेख की और नवजात के साथ इतना घुल मिल गए कि उन्होंने सब ने मिलकर ही इसका नाम लड्डू गोपाल रख दिया। शल्य क्रिया में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अनिता बघेल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ बबिता अंबीश, चीफ नर्सिंग सुपरिन्टेन्डेन्ट बिना देवी आदि ने भी सहयोग किया। उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026