Doordrishti News Logo

जोधपुर आ रही बिलासपुर-भगत की कोठी ट्रेन मालगाड़ी से टकराई,कोई हताहत नही

  • ट्रेक पर पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकराई
  • हार्ट की प्रॉब्लम वाले एक यात्री को घबराहट की वजह से वहीं रोका
  • दो यात्रियों को लगाने पड़े टांके
  • कुछ यात्रियों को खरोच व मामूली चोट आई
  • प्राथमिक उपचार देकर वापस
  • ट्रेन में रवाना किया
  • पटरी से उतरे कोच को नागपुर में बदला गया

नागपुर/जोधपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल पर मंगलवार रात ढाई बजे नागपुर से दो किलोमीटर दूर गुदमा-गोंदिया रेलखंड पर गाड़ी न. 20843, बिलासपुर- भगत की कोठी ट्रेन उसी ट्रेक पर पहले से खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। ट्रेन की एक बोगी के व्हील पटरी से उतर गए। एक बड़ा रेल हादसा टल गया,कोई हताहत नही हुआ। इसमें कई यात्रियों को चोट आई हैं। इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी सी मच गई। बचाव दल व कई अधिकारी मौके पर तुरन्त पहुंच कर सार सम्भाल किया।

bilaspur-bhagat-ki-kothi-train-coming-to-jodhpur-collided-with-goods-train-no-casualties

नागपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक ने बताया कि दुर्ग से भोपाल जा रहे एक यात्री को पहले से हार्ट की प्रॉब्लम होने और हादसे से घबराहट होने पर उन्हें वहीं उतार लिया गया। दो यात्रियों को गहरी चोट लग गई जिससे उन्हें टांके लगाकर उपचार दिया गया। कुछ यात्रियों को खरोंच व झटके से चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद ट्रेन को फिर से जोधपुर के लिए रवाना कर दी गई। एक कोच नागपुर में बदला गया। रेल कर्मचारियों की गलती की वजह से जिस ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी, उसी ट्रैक पर पीछे से आकर बिलासपुर से भगत की कोठी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026