बाइक सवारों ने वृद्धा का भंवरिया लूटा,वृद्धा हुई लहूलुहान

  • एक साथी बाइक बैठा रहा
  • दो ने दिया लूट को अंजाम

जोधपुर,बाइक सवार ने वृद्धा का भंवरिया लूटा,वृद्धा हुई लहूलुहान। शहर के निकट उचियारड़ा गांव की सरहद में अपने घर की तरफ पैदल जा रही एक वृद्धा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका पहना हुआ भंवरिया लूट लिया। छीनाझपटी में वह नीचे गिरी और लहूलुहान हो गई। उसे काफी खरोचें भी आई। वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया। लुटेरों के नहीं मिलने पर अब केस दर्ज करवाया गया है। मामला 14 दिसम्बर के दिन का है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि विश्रोईयों की ढाणी उचियारड़ा गांव निवासी शेखरराम पुत्र देवाराम विश्रोई की तरफ से केस दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें – भारत विकास परिषद का दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन चित्तौड़ में

इसमें बताया कि उसकी माताजी बीजादेवी 14 दिसम्बर की दोपहर में पैदल घर की तरफ आ रही थी। तब एक बाइक पर तीन बदमाश आए। एक बाइक पर बैठा रहा और दो नजदीक आए। उसकी माताजी के पहना भंवरियां लूट लिया। छीनाझपटी में वह नीचे गिर गई और लहूलुहान हो गई। उसकी माताजी के चार पांच जगहों पर खरोंचे भी आई। उनके चिल्लाने की आवाज पर पास का ही रहने वाला एक व्यक्ति आया और संभाला,मगर तब तक लुटेरे भागने में सफल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार बदमाश एक दूसरे को सुनील और विशाल नाम से संबोधित कर रहे थे और कहा कि काम हो गया है,भागते हैं। तीसरे बाइक पर बैठे साथी के संग भाग गए। उसकी माताजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुद के स्तर पर लूटेरों की तलाश की गई, मगर वे हाथ नहीं लगे इस पर अब एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews