जेल में विचाराधीन बंदी के वार्ड के पीछे मिला एंड्राइड फोन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में विचाराधीन बंदी के वार्ड के पीछे मिला एंड्राइड फोन। जोधपुर केेंद्रीय कारागार में लगातार निषिद्ध सामग्री मिल रही है। बीड़ी,गुटखा,जर्दा, मोबाइल आदि गत दिनों बरामद किए थे। एक बार फिर सर्च अभियान के समय विचाराधीन बंदी के वार्ड के पीछे लावारिश हालत में एंड्राइड फोन मिला है। फोन में सिम नहीं लगी थी। कार्यवाहक केंद्राधीक्षक ने विचाराधीन बंदी को नामजद कर रातानाडा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
रूट की बसों को लेकर फिर विवाद: बस चालक से मारपीट,लूटपाट
रातानाडा पुलिस ने जोधपुर केंद्रीय कारागार के कार्यवाहक केंद्राधीक्षक कालूराम मीणा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इनके अनुसार जेल में सर्च चलाया जा रहा था। तब एक विचाराधीन बंदी नेतड़ा निवासी चेतनराम के वार्ड के पीछे एंड्राइड फोन मिला है। उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अब जांच में जुटी है।
