Doordrishti News Logo

मजदूरी पर जा रहे बाइक सवार हाइड्रो क्रेन की चपेट में आए,महिला की मौत पुरूष घायल

जोधपुर,मजदूरी पर जा रहे बाइक सवार हाइड्रो क्रेन की चपेट में आए,महिला की मौत पुरूष घायल।शहर के रामराज नगर चौराहा के पास में हाइड्रोक्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और पुरूष घायल हो गए। दोनों मजूदरी के लिए जा रहे थे। इन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर महिला श्रमिक की मौत हो गई। पुरुष श्रमिक घायल हो गया। घटना में राजीव गांधी नगर पुलिस ने हाइड्रो के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – गार्डन में तोड़फोड़ कर बिजली का सामान ले जाने का आरोप

प्रतापनगर सदर के महादेवनगर संजय कॉलोनी गली नंबर 1 निवासी नाथू लाल पुत्र बाबूलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन 39 साल की चौखा बोंबे योजना की रहने वाली रेखा पत्नी राधेश्याम और साथी मजदूूर मोहम्मद हारूण बाइक पर मजदूूरी के लिए जा रहे थे। तब रामराज नगर चौराहा के पास में एक हाइड्रोक्रेन के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक से गिर गए और घायल हो गए। जिन्हेें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी बहन रेखा की उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। हाइड्रो के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026