टॉवर से टकराई बाइक,युवक की मौत
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। टॉवर से टकराई बाइक,युवक की मौत।
शहर के न्यू पावर हाउस रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर टॉवर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। इस बारे में शास्त्रीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़िएगा – दर्शनार्थ जसोल जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने लिया चपेट में दो की मौत
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि डूमर बक्सर बिहार हाल बिहारी कॉलोनी बासनी निवासी रामजी यादव पुत्र शिवशंकर यादव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने साथी बिहार हाल बिहारी कॉलोनी निवासी राजन यादव के साथ बाइक पर सवार होकर बासनी गांव से शहर की तरफ आ रहे थे।
यह लोग जब न्यू पावर हाउस रोड पर पहुंचे तब बाइक अनियंत्रित होकर वहां लगे एक टॉवर से टकरा गई। इससे राजन बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

