किन्नरों के साथ रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत
- परिजन का आरोप ऑपरेशन कराने दिल्ली लेकर गए
- युवक को किन्नर बनाने का चल रहा था प्रयास
- मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।किन्नरों के साथ रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के भीतरी क्षेत्र मेहरों का चौक गोल में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई। परिजन उस को जोधपुर लेकर पहुंचे और एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक साल भर से मंडोर में किन्नरों के पास मेें रह रहा था।
इसे भी पढ़ें – टॉवर से टकराई बाइक,युवक की मौत
परिजन का आरोप है कि उसे किन्नर बनाने के लिए दिल्ली ले जाया गया और ऑपरेशन करवाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत पर आज सुबह परिजन एमजीएच मोर्चरी पर एकत्र हो गए। मंडोर पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। पहले इसमें मर्ग में रिपोर्ट दी गई,मगर बाद में परिजन ने किन्नर आदि पर इसके आरोप लगाए है।
मंडोर थाने के एएसआई बाबूराम ने बताया कि शहर के अंदर मेहरों का चौक गोल निवासी 19 साल का ध्रुव पुत्र वासुदेव मेहरा साल भर से मंडोर में किन्नरों के साथ रह रहा था। उसकी दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसे जोधपुर लेकर आए शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया। बाद में मंडोर पुलिस को भी सूचना दी गई।
एएसआई बाबूराम ने बताया कि ध्रुव की मौत किस कारण हुई है इसका फिलहाल पता नहीं चला है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिश्तेदार गोल मेहरों का चौक निवासी शीतल पुत्र भंवरलाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।
इधर ध्रुव की मृत्यु को लेकर परिजन का आरोप है कि किन्नर लोग उसका ऑपरेशन करवाने के लिए दिल्ली लेकर गए थे। उसे किन्नर बनाने का प्रयास किया जा रहा था। जिस कारण से उसकी मौत हुई है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा। मामले में अग्रिम जांच जारी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

