जोधपुर रेल मंडल के भाकल को मिलेगा रेलमंत्री पुरस्कार

  • राइकाबाग-डेगाना रेल मार्ग के समय पर दोहरीकरण की है उपलब्धि
  • 15 दिसंबर को नई दिल्ली में मिलेगा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

जोधपुर,रेल मंडल के भाकल को मिलेगा रेलमंत्री पुरस्कार। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) प्रमोद कुमार भाकल को उनकी उल्लेखनीय रेल सेवाओं के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के उप मुख्य इंजीनियर(निर्माण) प्रमोद कुमार भाकल को वित्तीय वर्ष 2022-2023 में की गई उत्कृष्ट रेल सेवाओं के लिए 15 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में पुलिसकर्मी का अपहरण,हथियारों से हमला

उन्होंने बताया कि भाकल ने समर्पित प्रयासों से 2022-2023 में राइकाबाग से डेगाना (145 किमी) रेल मार्ग दोहरीकरण की परियोजना को अमली जामा पहनाने में बेहद महत्वपूर्ण निभाई।उल्लेखनीय है कि भाकल द्वारा निर्धारित समयावधि में क्रियान्वित योजनाओं,आरेखों व संविदाओं को अंतिम रूप देने के परिणाम स्वरूप दोहरीकरण की इस महत्वपूर्ण परियोजना को चालू वित्तीय वर्ष में ही सफलता पूर्वक पूरा कर ट्रेनों का संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया जिससे ट्रेनों का संचालन समयबद्ध होने लगा और इससे रेलयात्रियों को सुविधा मिली।इसके अतिरिक्त उनके कार्यकाल में ही पीपाड़ रोड- राइका बाग रेलवे स्टेशनों के बीच 45 किमी लंबा रेल मार्ग भारतीय रेलवे पर एक बार में शुरू किए गए सबसे लंबे दोहरीकरण सेक्शन में से एक है। भाकल को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार की घोषणा होते ही मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्हें बधाई दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews