Doordrishti News Logo

मरने से पहले मुख्यमंत्री को भेजा स्पीड पोस्ट लेटर,लेटर नहीं पहुंचा युवक गुलाब सागर में कूदा

उधारी के पैसे देने वाला प्रति माह वसूल रहा था 15 सौ रुपए ब्याज

जोधपुर,मरने से पहले मुख्यमंत्री को भेजा स्पीड पोस्ट लेटर,लेटर नहीं पहुंचा युवक गुलाब सागर में कूदा। शहर के नागौरी गेट कलाल कॉलोनी गली नंबर 4 में रहने वाला एक युवक 4 अक्टूबर को अपने घर से लापता हो गया था। इसके बाद उसका शव गुलाब सागर में मिला था। तब पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की थी। युवक ने मरने से पहले एक उधारी देने वाले पर परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार के लिए स्पीडपोस्ट लेटर भेजा था। मगर लेटर पर सही एड्रस नहीं मिलने पर यह लेटर मंगलवार को परिजन को वापिस मिल गया। लेटर पढऩे के बाद परिजन ने मंगलवार को एक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी। जिसमें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना में अब नागौरी गेट थाना पुलिस तफ्तीश कर रही है। थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि नागौरी गेट कलाल कॉलोनी गली नंबर 4 निवासी गजेंद्र चावला पुत्र राम दयाल चावला की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसके पुत्र 22 साल के दिव्यांशु ने किसी सतीश नागौरी नाम के शख्स से दस हजार रुपए उधार लिए थे। जिसके लिए प्रतिमाह 15 सौ रुपए ब्याज देता था। मगर सतीश नागौरी फिर भी उसे तंग और परेशान कर रहा था। इसके चलते वह परेशान हो गया था। 4 अक्टूबर को उसके पुत्र दिव्यांशु ने मुख्यमंत्री को न्याय की गुहार लगाते हुए स्पीडपोस्ट लेटर भेजा था। मगर लेटर सही एड्रस के अभाव में मंगलवार को वापिस घर पहुंच गया। इस बीच उसके पुत्र दिव्यांशु का शव गुलाब सागर में मिला था। तब सदर कोतवाली पुलिस की तरफ से मर्ग में कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – मानसिकता की विकृति को बयां करता नाटक नरवैदेही का प्रभावी मंचन

थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि मृतक के परिजन मंगलवार को पहली बार ही थाने आए हैं।लेटर मिलने के बाद उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि उनके पुत्र को सतीश नागौरी नाम का शख्य रुपए के लिए तंग और परेशान कर रहा था। अब मामला आत्महत्या दुष्प्रेरण में दर्ज किया गया है। सतीश नागौरी नाम के शख्स की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। रुपयों का लेन देन कब हुआ इसका भी पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026