Doordrishti News Logo

उत्तराखण्ड के विकास में बचदा ने निभाई थी अहम भूमिका-भट्ट

हल्द्वानी, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ‘बचदा’ की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भट्ट ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रावत को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि जो विकास उन्होंने उत्तराखण्ड में किया उत्तराखण्डवासी उनके सदैव ऋणि रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री बचदा ने उत्तराखण्ड के विकास में अपना अहम योगदान दिया, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके बाद केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने पार्टी कार्यालय में जन समस्याओं को भी सुना। भट्ट ने समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को आश्वासन दिया कि अधिकारियों से सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनके निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रही है और इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनता की समस्याओं का समाधान करने और जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट का जोरदार स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026