Doordrishti News Logo

मनमोहक मेहन्दी लगाई,बैडमिन्टन में हुए कड़े मुकाबले

  • ऐश्वर्या कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 
  • दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले

जोधपुर,ऐश्वर्या कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें कई रोचक मुकाबले हुए। खेलकूद संयोजक नवीन जोशी ने बताया कि खेलकूद सप्ताह के दूसरे दिन क्रिकेट,वॉलीबॉल, बैडमिन्टन और मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सह समन्वयक डॉ सोयल खान ने बताया कि मंगलवार को क्रिकेट के दो मैच खेले गए। पहला मैच प्रबन्ध संकाय व वाणिज्य संकाय की टीमों के मध्य खेला गया। वाणिज्य संकाय की टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया।

प्रबन्ध संकाय की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में कैप्टन अतुल के 20 व सुजय पुरोहित के 19 रनों के योगदान से कुल 111 रन बनाए। जवाब में वाणिज्य संकाय की टीम 105 रनों पर आउट हो गई और प्रबन्ध संकाय की टीम ने 6 रनों से यह मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।

ये भी पढ़ें- पब्लिक पार्क में युवक से मारपीट कर मोबाइल रुपए छीने

दूसरा मैच कला संकाय और विधि संकाय के विद्यार्थियों के बीच खेला गया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कला संकाय की टीम ने 93 रनों का लक्ष्य दिया जिसे विधि संकाय की टीम ने 12 ओवरों में केवल 1 विकेट में प्राप्त कर 9 विकेट से यह मैच जीत सेमीफाइनल की दूसरी टीम के रूप में स्थान पक्का किया।

बैडमिन्टन के संमन्वयक प्रशांत रामावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने शिरकत की जिसमें छात्र वर्ग में प्रबन्ध संकाय की टीम के पुलकित सेठी और रजत झंवर ने विज्ञान संकाय के गौतम व पुष्पेन्द्र की टीम को शिकस्त देकर फाइनल मैच जीता।

ये भी पढ़ें- पासपोर्ट अधिकारी भगोतिया ने किया पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण

छात्रा वर्ग के मुकाबले में विज्ञान संकाय की दीक्षा व मानसी ने कम्प्यूटर संकाय की रवीना व कामाक्षा को हराकर फाइनल मैच में जीत दर्ज की। वॉलीबाल के समन्वयक डॉ जसवन्त शर्मा ने बताया कि बॉलीवॉल के छात्र वर्ग में कुल 5 टीमों ने शिरकत की जिसके फाइनल मुकाबले में विज्ञान संकाय की टीम ने वाणिज्य संकाय की टीम को 15-8 व 15-10 से हराकर जीत दर्ज की।

मेहन्दी प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ नीलिमा अरोड़ा व सदस्य आशिता रॉय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल प्रतिभागियों ने भाग 16 लिया। प्रतिभागियों ने भारतीय,अरबियन, मोरक्कन,मुगलई इत्यादि विभिन्न प्रकार के डिजायन में मेहन्दी लगाकर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की छात्रा प्रियंका शर्मा ने प्रथम व वाणिज्य संकाय की खुशबू मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों की भूमिका डॉ नन्दिनी जोधावत और मोनिका चाण्डा ने निभाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026