Doordrishti News Logo

जानलेवा हमला और तोड़फोड़ करने के दो आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े दुकानदार पर गाड़ी चढ़ाने का किया था प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जानलेवा हमला और तोड़फोड़ करने के दो आरोपी गिरफ्तार। सूरसागर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने और गाड़ी चढ़ाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना 31 मई की मणाई क्षेत्र में हुई।

मामले में मणाई निवासी जब्बरसिंह पुत्र सरदार सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वो 31 मई को अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी परबतसिंह,भगवंत सिंह उर्फ भगवानसिंह उर्फ भगसा,लोकपाल सिंह उर्फ बंटी और अन्य लोग ब्रेजा कार और कैंपर गाडिय़ों में सवार होकर आए।

मतदान कर्मियों ने जताया बदबूदार खाने का विरोध

आरोप है कि इन लोगों ने प्लानिंग के साथ हॉकी, पाइप और सरिए से लैस होकर प्रार्थी की दुकान के सामने आतंक मचाया और जान से मारने की नीयत से कैंपर गाड़ी पीडि़त के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे उनके हाथों और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर अर्टिगा और कैंपर गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में पाई गईं।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्द्रोका, सूरसागर निवासी भगवंतसिंह उर्फ भगवानसिंह उर्फ भगसा पुत्र भोमसिंह और तेना, हाल इन्द्रोका निवासी लोकपालसिंह उर्फ बंटी पुत्र नरेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया है।