Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमिश्नरेट में एक नया पुलिस थाना और तीन पुलिस चौकियों को थानों में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन पुलिस थानों के लिए 233 नवीन पदों के सृजन, 50.38 लाख रुपए की राशि संसाधन उपलब्ध कराने एवं जिन थानों के लिए भवन उपलब्ध नहीं हैं, उनमें भवन निर्माण के लिए 7 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति भी दी है। नया पुलिस थाना माता का थान में खुलेगा। इससे अब कुल मिलाकर महानगर के कमिश्ररेट में 27 पुलिस थाने हो जाएंगे।

प्रस्ताव अनुसार कमिश्नरेट में नवीन पुलिस थाना माता का थान में खुलेगा। पुलिस चौकी एयरफोर्स,भगत की कोठी और पुलिस चौकी प्रतापनगर थानों में क्रमोन्नत होंगी। इसके साथ ही पुलसि थाना माता का थान के अंतर्गत कीर्ति नगर, पुलिस थाना राजीव गांधी नगर के अंतर्गत कायलाना झील और पुलिस थाना सूरसागर के अंतर्गत कालीबेरी पर नई पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

ये भी पढें – भीतरी शहर में गैंगवार के पांच अभियुक्त गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: