Doordrishti News Logo

सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर पर किया था कातिलाना हमला

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट राममोहल्ला रोड पर सोमवार की रात को एक हिस्ट्रीशीटर पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। मामले में मंगलवार को नागौरी गेट पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि मामले में हमलावर किर्ती नगर मंडोर निवासी आकाश पुत्र संपतराम पंवार, गांधीपुरा बीजेएस निवासी सुभाष पुत्र अमरचंद, सरगरा कॉलोनी, प्रतापनगर निवासी अजय पुत्र श्यामलाल सरगरा, हुडको क्वार्टर निवासी अविनाश पुत्र तेजपाल माली और मगरा पूंजला, मंडोर निवासी हिमांशु पुत्र चंद्रसिंह सांखला को गिरफ्तार किया गया।

मामले के अनुसार हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छावाह पर इन लोगों ने हमला कर दिया था। जिससे उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें लगी। बेहोशी की हालत में उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पुलिस ने देर रात उसके बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान करते हुए तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि मंडोर थाने का हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छावाह और उसका एक साथी पृथ्वी सिंह रात को नागौरी गेट राममोहल्ला रोड से निकल रहे थे। तब पांच सात गाड़ीय़ों में सवार होकर हथियारों से लैस बदमाशों ने इन पर हमला बोल दिया था। बदमाशों ने लगिया, सरिया, डंंडों से किए गए हमले में राहुल कच्छावाह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस बारे में राहुल कच्छवाह की तरफ से मोंटू कंडारा गैंग के इन लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया था। हमले में शामिल अब अन्य बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है। इसमें मोंटू कंडारा,लवली कंडारा, गलीया आदि की भी तलाश है।

ये भी पढें – डेंगू पीड़ित के लिए किया प्लेटलेट डोनेट

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

 

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026