युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

लकड़ी जलाने की बात को लेकर की थी हत्या

जोधपुर,युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार। शहर की देवनगर पुलिस ने हत्या के एक प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरवरी माह में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस बारे में हत्या प्रयास एवं हत्या का प्रकरण देवनगर थाने में दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें – मतदान हेतु सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पुलिस का दायित्व-गुप्ता

थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि 11 फरवरी को मूलत: विदिशा मध्य प्रदेश हाल प्रथम पुलिया स्थित झोपड़ पट्टी में रहने वाले कल्लू बागरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि 10 फरवरी की रात को उसके साले विंजर को लकड़ी जलाने की बात को लेकर महेश,अशोक, नरेश एवं मुकेश ने जानलेवा हमला किया था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर बाद में उसकी पत्नी और अन्य लोग अस्पताल लेकर गए। मगर दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि मामला पहले हत्या प्रयास में दर्ज किया गया। मगर विंजर की मौत पर बाद में हत्या की धारा जोड़ी गई।

एक अभियुक्त बूंदी के कांजरी सिलोर का रहने वाला मुकेश पुत्र भीमा बंजारा फरार हो गया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त पूछताछ की जा रही है। पूर्व में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews