Doordrishti News Logo

हज-उमराह यात्रा के नाम पर 92.50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हज-उमराह यात्रा के नाम पर 92.50लाख की धोखाधड़ी का आरोप।शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में हज और उमराह यात्रा के नाम पर 92.50 लाख की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। कुछ लोगों को नामजद कर पुलिस ने अब जांच आंरभ की है। पीडि़त की ओर से न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि रसूल अल मलाहिम (ट्रैवल थेरेपी) के डायरेक्टर सैयद हैदर अली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वर्ष 2024 के दौरान उनकी मुलाकात फराज खान से हुई थी। फराज ने स्वयं को टूर एंड ट्रैवल व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए हज और उमराह यात्रा के लिए कम खर्च में बेहतर पैकेज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई और यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं के नाम पर बड़ी राशि का लेन-देन हुआ।

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 जून को बदले हुए मार्ग से चलेगी

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि फराज खान और उसके भाई जुनेद को हज वीजा,टिकट और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर कुल 92 लाख 50 हजार रुपए नकद एवं ऑनलाइन माध्यम से दिए गए। समय बीतने के बावजूद न तो वीजा उपलब्ध कराया गया और न ही यात्रा की अन्य तैयारियों से संबंधित कोई दस्तावेज दिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूछताछ करने पर फराज खान ने अल- शहादत टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े अनस रईस का नाम लेकर आश्वस्त किया कि सभी प्रक्रियाएं जारी हैं। इसके बावजूद कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया तथा जान से मारने की धमकियां भी दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पहले पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश के बाद नागौरी गेट थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मामले में अब थानाधिकारी शैफाली सांखला की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts: