सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बैठक
  • विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन- कलक्टर। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह,राष्ट्रभक्ति एवं गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें,ताकि समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित,भव्य एवं स्मरणीय बन सके।

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को अटल सेवा केंद्र के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को समारोह से संबंधित विभागवार जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना का प्रतीक है,ऐसे में सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान करें।

ध्वजारोहण,सुरक्षा, यातायात एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में समारोह की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए ध्वजारोहण, परेड,सामूहिक राष्ट्रगान, व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अतिथियों के स्वागत,निमंत्रण पत्रों के मुद्रण एवं वितरण,मंच एवं बैठक व्यवस्था,ध्वनि विस्तारक प्रणाली, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था,बेरिकेडिंग, सुरक्षा,कानून एवं शांति व्यवस्था,यातायात प्रबंधन,प्राथमिक उपचार, स्कूली विद्यार्थियों के आवागमन,शहर के प्रमुख स्थलों पर सजावट एवं रोशनी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखें तथा प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित करें। समारोह के प्रत्येक आयोजन में समयबद्धता, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्राथम) जवाहर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026