संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन। संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगा राम पटेल ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत शिकारपुरा धाम स्थित श्रीराजेश्वर भगवान मंदिर,फतेह गिरी की भाकरी मोगड़ा में फतेह गिरी महाराज की समाधि और रतनगिरी महाराज की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा धाम के संत दयाराम,मोगड़ा भाकरी के महंत रघुवीर गिरी का राजस्थान सरकार के गुरुवंदन कार्यक्रम के तहत शॉल,श्रीफल एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का गुरुवंदन प्रशस्ति पत्र भेंट कर

आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। गुरु ही वह पथ प्रदर्शक होते हैं जो हमें अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के उजाले की ओर ले जाते हैं। जब भी श्रेष्ठ गुरु को योग्य शिष्य मिले इतिहास में युगांतरकारी घटनाएं घटित हुई।

उन्होंने कहा यदि गुरु द्रोणाचार्य न होते तो शिष्य अर्जुन महायोद्धा न होता,गुरु परशुराम न होते तो शिष्य कर्ण महादानी न बनते और चाणक्य न होते तो चन्द्रगुप्त अखण्ड साम्राज्य का विजेता न होता। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में शिष्यों ने यह प्रमाणित कर दिया कि जीवन का उद्देश्य गुरु के बिना पूर्ण नहीं हो सकता।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026