Doordrishti News Logo

Aishwarya college

ऐश्वर्या कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Aishwarya college : जोधपुर,ऐश्वर्या कॉलेज की वार्षिक खेलकूद सप्ताह का समापन क्रिकेट टूर्नामेन्ट के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ जिसमें कला संकाय की टीम ने विधि संकाय की टीम को 94 रनों से पराजित कर ऐस क्रिकेट कप पर कब्जा किया। खेलकूद संयोजक नवीन जोशी ने बताया कि फाइनल मैच में कला संकाय की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

सलामी बल्लेबाज प्रखर के नाबाद 97 रनों की बदौलत कला संकाय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 194 रनों का स्कोर बनाया। जवाब मे विधि संकाय की शुरूआत अच्छी नही रही उनके सलामी बल्लेबाज हरीश खाता खोले बिना आउट हो गये। विधि संकाय के केवन सौरभ और यशवीर ही दहाई के अंकों में रन बना पाये और कुल 100 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई। इस प्रकार कला संकाय की टीम ने 94 रनों से फाइनल मैच जीत ट्रॉफी पर कब्जा किया। (Aishwarya college)

ये भी पढ़ें- विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए रोचक मुकाबले

Aishwarya college

पेन्सिल स्कैच प्रतियोगिता की संयोजक डॉ शिल्पा परिहार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 5 प्रतियोगियों ने शिरकत की जिसमें कम्प्यूटर संकाय के लक्षित सांखला प्रथम व कला संकाय की किरण यादव द्वितीय स्थान पर रही।
कॉलेज निदेशक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पढाई के साथ साथ विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास एवं उनकी प्रतिभा को पहचानने के साथ साथ उन्हें उचित अवसर प्रदान करने में इस प्रकार की प्रतियोगितायें बहुत महत्व रखतीे हैं।(Aishwarya college)

ये भी पढ़ें- प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाये लजीज व्यंजन

Aishwarya college

प्राचार्य डॉ ऋषि नेपालिया ने सम्पूर्ण खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं समापन हेतु सभी प्रतिभागियों व स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले नव वर्ष की शुभकामनायें दी और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतिभागिता हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ का मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित करवाया गया जिसमें निदेशक, प्राचार्य सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।(Aishwarya college)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026