परिजनों को खो चुके आश्रितों को मिली सहायता राशि, 138 को भेजी सूचना
कोविड कहर
जोधपुर, शहर में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान अपने परिजनों को खो चुके लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे लोगों को केन्द्र सरकार की तरफ से पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अपने पति को खो चुकी 738 महिलाओं को राज्य सरकार की तरफ से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार व्यास ने बताया कि कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके 135 लोगों के परिजन आवेदन कर चुके हैं। 138 लोगों को फोन कर सूचना भेजी गई है कि वे आवेदन करें, ताकि सहायता राशि मिल सके। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में केन्द्र सरकार कोरोना के कारण जान गंवा चुके लोगों के परिजनों को पचास- पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।
सहायता राज्य सरकार की पहल पर
कोरोना के कारण अपने पति को गंवाने के बाद परेशानियों का सामना कर रही महिलाओं की सहायता के लिए राज्य सरकार ने पहल की है। ऐसी महिलाओं को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की मदद उपलब्ध कराई जा चुकी है। अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के तेरह बच्चों को एक-एक लाख रुपए प्रदान किए जा चुके हैं। 18 वर्ष पूर्ण करने पर पांच लाख देने का प्रावधान है। ऐसे ही एक बच्चे मुकेश को पांच लाख रुपए प्रदान किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जोधपुर के 1200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा बैठे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

