Doordrishti News Logo

एआई की जानकारी देने को एआई कम्युनिटी राजस्थान में करेगी रोड शो

आईआईटी जोधपुर सहित 3 कॉलेजों में यूएसए के एआई एक्सपर्ट विकास बत्रा ने लिए सेशन

जोधपुर,एआई की जानकारी देने को एआई कम्युनिटी राजस्थान में करेगी रोड शो। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का युग है। एआई रोजमर्रा के जीवन में प्रवेश कर चुका है लेकिन अभी भी भारत में एआई को लेकर उतनी अवेयरनेस नहीं है स्कूल- कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों को एआई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अचीवर ने देश की पहली एआई कम्युनिटी बनाई है।

यह भी पढ़ें – पैदल राहगीर से बाइक सवार ने लूटा मोबाइल

ज्ञान एआई फाउंडेशन की ओर से पॉवर्ड यह कम्युनिटी इन दिनों राजस्थान के विभिन्न आईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई लिट्रेसी रोड शो कर रही है। इसके तहत देश-विदेश के एक्सपर्ट सेशन लेकर छात्र-छात्राओं को एआई की पढ़ाई के बारे में जागरूक कर रहे हैं। अमेरिका से आईटी प्रोफेशनल और चर्पन आईटी सॉल्यूशन के को-फाउंडर विकास बत्रा ने पिछले दो दिन में आईआईटी जोधपुर,जीडी मेमोरियल कॉलेज और लाचू कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सेशन लेकर बताया कि एआई की वजह से किस तरह से टेक्नोलॉजी के साथ जीवन और लाइफस्टाइल में बदलाव ला रही है। ‘द ऐज ऑफ ऑटोनॉमी: द राइज ऑफ इंटेलीजेंस सिस्टम’विषय पर हुए इन सेशन में विकास ने आसान और रोचक तरीके से उदाहरण देते हुए बताया कीI एआई आपके व्यवहार से लेकर आपके विचारों तक को किस तरह प्रभावित कर देगा।

छात्र-छात्राओं ने उत्साह से इन सेशन में हिस्सा लेते हुए कई जिज्ञासाएं और सवाल भी किए जिनका विकास बत्रा ने प्रभावी समाधान किया। विकास ने बताया, जोधपुर और राजस्थान का होने के नाते हमने इसकी शुरुआत जोधपुर से की है। आने वाले कुछ दिनों में हम ऐसे सेशन उदयपुर, अजमेर और जयपुर के आईटी कॉलेजों में लेने जा रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026