पैदल राहगीर से बाइक सवार ने लूटा मोबाइल
जोधपुर,पैदल राहगीर से बाइक सवार ने लूटा मोबाइल। शहर के रेलवे स्टेशन ओलंपिक तिराहा के पास में पैदल राहगीर से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट कर ले गया। इस बारे में सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। आरोपी की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें – एमए व एमएससी परीक्षाएं छह मई से
मूलत: नांदिया बावड़ी खेड़ापा हाल रातानाडा निवासी महावीरसिंह पुत्र नारायण सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 21 अप्रैल की रात को रेलवे स्टेशन से ओलंपिक तिराहा की तरफ निकल रहा था। वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहा था। इतने में काले रंग के कपड़े पहना युवक पीछे से आया और उसका मोबाइल झपट कर ले गया। वह उसके पीछे भी भागा मगर बदमाश तेजी से निकल गया।सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की जा रही है। फिलहाल इस बारे में बदमाश का पता नहीं चला है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

