Doordrishti News Logo

इग्नू और केन्या ओपन यूनिवर्सिटी में समझौता

शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएंगे सहयोग

जोधपुर,इग्नू और केन्या ओपन यूनिवर्सिटी में समझौता।शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाएंगे। इग्नू जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि शिक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक विकास में इग्नू और केन्या ओपन यूनिवर्सिटी में आधिकारिक तौर पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्या के राष्ट्रपति की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें – बकाया ऋण चुकाने के बाद एनओसी नहीं देना सेवा में कमी

विल्लियम समोई रूटो केनिया की राष्ट्रपति और प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उच्च शिक्षा और अनुसंधान के प्रधान सचिव शिक्षा मंत्रालय,केन्या और इग्नू के कुलपति प्रो.नागेश्वर राव भी मौजूद थे। एमओयू के अनुसार केन्या ओपन यूनिवर्सिटी और इग्नू विभिन्न डोमेन में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। केनयायी प्रतिनिधियों ने इग्नू के इलेक्ट्रॅनिक मीडिया प्रोडक्शन सैंटर (ईएमपीसी) का भी दौरा किया और इग्नू द्वारा पहल की भी सराहना की।एमओयू पर हस्ताक्षर इन प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ,जिसमें उच्च शिक्षा व अनुसंधान के प्रधान सचिव डॉ. बी.ट्राइस एन्यांगला और ओमवेंगा हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए। इग्नू और केन्या के मुक्त विश्वविद्यालय के बीच यह सहयोग शिक्षा को आगे बढा़ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और विकासशील देशों में छात्रों के लिए अवसर पैदा करने की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।इग्नू की ओर से हस्ताक्षर समारोह में इग्नू के प्रोवाइस चांसलर उमा कांजीलाल, प्रोवाइस चांसलर डॉ.श्रीकांत मोहपात्रा,प्रोवाइस चांसलर सुमित्रा कुकरेती और अनय अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026