विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक कूदने की दी धमकी
- नशे की हालत में मां से छुटपुट विवाद
- पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
जोधपुर,शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र स्थित कागा में शराब और भांग के नशे में एक युवक मां से मामूली विवाद के बाद मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। चिल्लते हुए उसने नीचे कूदने की धमकी दी। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। कई बार वह टावर पर नीचे की तरफ लटका भी,लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फिर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत और सूझबूझ के बाद उसे नीचे उतारा। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज किया है।
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि शाम को भूराराम मजदूरी से लौटा था,मां से रुपये लिए और फिर नशा कर लिया। इसके बाद वापस आया और मां से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह टावर पर चढ़ा और कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर नागौरी गेट थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई सिविल डिफेंस की टीम और नागोरी गेट थाना पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक युवक को समझाइश देकर उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा।
ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए पांच पैकेट हेरोइन
मां ने भी बेटे को उतरने का कहा,नहीं माना
मां ने भी भूराराम को नीचे उतरने की बात कही लेकिन भूराराम नशे की हालत में था तो वह नीचे नहीं उतरा। भूराराम के साथी भी वहां पहुंचे और उसे नीचे उतारने के लिए कहा। लगभग ढाई घंटे तक टावर पर चढऩे के बाद भूराराम ने गुटखा खाने की इच्छा जताई। साथियों ने उसे नीचे आकर गुटखा ले जाने के लिए कहा तो वह नहीं आया।
सिविल डिफेंस का जवान चढ़ा और गुटखा देने के बहाने पकड़ा
बहुत मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस के जवान ऊपर पहुंचे और गुटखा लेने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद वह माना,जैसे ही पास आया तो दो जवानों ने उसे पकड़ा और नीचे उतार कर पुलिस के हवाले कर लिया। ढाई घंटे चले तमाशे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और केस दर्ज कर समझाइश की है। युवक नशे में था,उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे शांति भंग में हिरासत में लिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews