Doordrishti News Logo

मामाजी के बाद अब कणोजी महाराजा मन्दिर में सैंध

लूणी में बढ़ रही चोरी की वारदातेें

जोधपुर,मामाजी के बाद अब कणोजी महाराजा मन्दिर में सैंध। लूणी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। यहां के मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। शिकारपुरा मामाजी मंदिर में चोरी के बाद अब कस्बे के कणोजी मन्दिर में चोरी की वारदात सामने आई है।

यह भी पढ़ें – गोगा नवमी मेले में महिला की दो तोला कंठी चोरी

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर के ताले तोड़ दानपेटी सहित कई अन्य सामान चुरा लिए। गुरुवार रात करीब बारह बजे के बाद अज्ञात चोर कणोजी मन्दिर में घुसे और ताले तोड़कर मंदिर में रखी दान पेटी से राशि,चार एल्युमिनियम के भगोले,ग्यारह किलो का एक टंकोरा, 50 किलोग्राम चुग्गे की बोरी व अन्य छोटे बड़े सामान चुरा लिए।

शुक्रवार सुबह जब पुजारी मन्दिर में पूजा करने आए तब चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले शिकारपुरा मामाजी मंदिर में भी चोरी हुई थी। इसके अलावा यहां आए दिन मकानों व दुकानों में भी चोरियां हो रही हैं।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026