Doordrishti News Logo

डीपी के अर्थ में पानी डालते करंट से दो की मौत

  • युवक को बचाने आया अधेड़ भी आया चपेट में
  • दोनों की मौत

जोधपुर,डीपी के अर्थ में पानी डालते करंट से दो की मौत। मथानिया के भैसेर कोतवाली गांव में करंट लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया और शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – माइनर एक्ट में कार्रवाई,अवैध शराब और जुआरी पकड़े

मथानिया पुलिस ने बताया कि भैसेर कोतवाली में रहने वाला 36 साल का पुखराज पुत्र श्रवण कुमार अपने खेत पर लगी विद्युत डीपी के अर्थ में पानी भर रहा था। तब उसे अचानक से करंट लगा और वह चिल्लाने लगा। इस पर उसके घर मिलने आया रिनिया मथानिया निवासी गोरखराम पुत्र सांवताराम जाट उसे बचाने का जतन करने लगा। मगर वह उसे बचा नहीं पाया और खुद भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजन को पता लगने पर मुख्य लाइन को बंद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया,मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत बता दिया। इस बारे में मृतक पुखराज के चचेरे भाई मुराली पुत्र मदनलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026