Doordrishti News Logo

घर में आग लगाने और गाड़ी में तोड़फ़ोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की प्रताप नगर पुलिस ने आगजनी व तोड़फ़ोड़ के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि 29 नवंबर को चांदणा भाखर गली नंबर 15 में रहने वाले जगदीश राव पुत्र पुखराज राव ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि सुबह वो मजदूरी पर चला गया था। पीछे से घर में किसी ने आग लगा दी, जिससे घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गाड़ी के कांच भी फोड़ दिए गए थे।

घटना से 1 दिन पहले राहुल उर्फ सेठिया ने शराब के लिए पैसे मांगे थे, नहीं देने पर घर में आग लगा देने व तोड़फ़ोड़ करने की धमकी दी थी। एसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण के साथ विशेष दल द्वारा स्थानीय सूचना सूत्र तैयार कर मंगलवार को चांदणा भाखर निवासी राहुल उर्फ सेठिया पुत्र गिरीश राव को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर उसने वारदात स्वीकार की, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026