Doordrishti News Logo

ऊंची ब्याज पर रकम देने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, आरोपी परिवार सहित फरार

जोधपुर, शहर के करवड़ स्थित जुड़ गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से उसके परिचित ने ऊंची ब्याज पर रकम देने के नाम पर 11 लाख की ठगी कर ली। ब्जाज व रकम नहीं मिलते देख पीडि़त उससे मिलने पहुंचा। मगर आरोपी तब तक परिवार सहित गांव छोड़क़र भाग गया। मथानिया पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना में करवड़ के जुड़ में विश्रोईयों का बास के रहने वाले श्यामलाल पुत्र हड़मान राम विश्रोई की तरफ से धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान उम्मेद नगर मथानिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र मानाराम विश्रोई के साथ थी।

एक दिन ओमप्रकाश ने कहा कि यदि वह उसे बड़ी रकम देता है तो ऊंची ब्याज दिला सकता है। इस झांसे में आकर पीडि़त श्यामलाल ने उसे इस साल 22 अक्टूबर को 11 लाख रूपए दिए थे। मगर एक महिना बीतने पर जब उससे ब्याज का जिक्र किया तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। रकम आने का दिलासा देता रहा। श्यामलाल ने अपने स्तर पर उसके गांव गया तब पता लगा कि ओमप्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर फरार हो गया है। जिसका पता नहीं चला है। मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना में अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026