Doordrishti News Logo

सेबी का रजिस्टर्ड एजेंट बताकर 7 करोड़ निवेश करवाने का आरोप

1.34 करोड़ नुकसान पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेबी का रजिस्टर्ड एजेंट बताकर 7 करोड़ निवेश करवाने का आरोप। शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। पीडि़त से 1.34 करोड़ ऐंठने का आरोप लगा है।

नामजद आरोपी ने खुद को सेबी का रजिस्टर्ड एजेंट बताया था। इस बारे में परिवादी उम्मेद हेरिटेज के रहने वाले मनीष सिंघवी ने रिपोर्ट दी। इसका आरोप है कि आरोपी सिद्धार्थ ने खुद को सेबी का रजिस्टर्ड एजेंट बताते हुए शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग के जरिए अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

युवक पर धारदार हथियारों से हमले का आरोप

इसके बाद करीब 7 करोड़ रुपए की राशि निवेश करवाई गई,लेकिन परिवादी को 1 करोड़ 34 लाख रुपए का नुकसान होने का आरोप लगाया गया है। सिद्धार्थ ने खुद को सेबी का रजिस्टर्ड एजेंट बताया। उसने सेबी के माध्यम से राशि निवेश कराने पर अच्छा लाभ मिलने का झांसा दिया।

इसकी एवज में मुनाफे का 20 प्रतिशत कमीशन लेने की बात कही। आरोपी की बातों पर विश्वास कर परिवादी से करीब 7 करोड़ रुपए निवेश करवा दिए। इसके चलते परिवादी को 1 करोड़ 34 लाख रुपए की आर्थिक हानि हुई।