युवक पर धारदार हथियारों से हमले का आरोप
पीड़ित ने दी रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर धारदार हथियारों से हमले का आरोप। शहर के भट्टी की बावड़ी सरस केबिन के पास में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला किया। बताया गया कि आरोपियों के हाथ में तलवार,चाकू डंडे आदि थे।
पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे है।
बुजुर्ग महिला को देख दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन पर मारा झपट्टा खींचातानी में वृद्धा गिरी
पुलिस ने बताया कि डीआईजी फिरोज खां कॉलोनी सूंथला निवासी जुनैद खां पुत्र शौकत खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शुक्रवार की रात को भट्टी की बावड़ी सरस केबिन के समीप बैठा था। तब कार्तिक,रितिक,दुष्यंत उर्फ पप्पू सहित 15-20 लाग आए और तलवार, चाकू,लोहे के पाइप,डंडों आदि से हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया।
