abvp-protest-at-jnvu-central-office

एबीवीपी का जेएनवीयू केन्द्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन

छात्र हितों की रखी मांग

जोधपुर,छात्र संघ चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कालेज परिसरों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को छात्र हितों की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय के कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति से मिलकर अपनी मांगे रखी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अविनाश खारा ने बताया की विशेष संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार परिसर में अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। इसके उपरांत भी पुलिस और विवि प्रशासन द्वारा सत्ता पक्ष के दबाव में कोई कारवाई नहीं करने को लेकर कुलपति निरुत्तर हो गए। उन्होंने कहा कि आम विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने व उनको परेशान करने को लेकर कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन किया।

abvp-protest-at-jnvu-central-office

उन्होंने बताया कि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच में आपसी समन्वय नही बना है। परिसर के अंदर पुलिस अपनी मर्जी से नियम बना कर विद्यार्थियो को परेशान कर रही है और कुलपति व विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर कोई जवाब नही दे रहे हैं और न ही कैम्पस के अन्दर प्रोक्टर छात्र व पुलिस के मध्य समन्वय बना रहे हैं। विवि परिसर पुलिस की छावनी बना कर रख दिया है। आम विद्यार्थी को अपने संकाय में अपने वाहनों के साथ जाने नही दिया जा रहा। कमला नेहरू महिला महा विद्यालय में छात्राओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। बिना एडमिशन छात्र नेताओं को महिला महाविद्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है।

विद्यार्थी परिषद ने सवाल उठाया कि अगर आम विद्यार्थी ही अपनी कॉलेज में नही जायेगा तो कोन जायेगा? इस पर कुलपति ने जल्दी से जल्दी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन के दौरान उर्मित शर्मा, सचिन राजपुरोहित, काजल शर्मा, लोकेंद्र सिंह, मोती सिंह जोधा, राजवीर बान्ता, महेंद्र चौधरी, उर्वशी राठौड़,रवीना,विष्णु,कुमकुम,अनुष्का, किरण,हनुमान चौधरी, दिलीप राजपुरोहित, विशाल विश्नोई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews