Doordrishti News Logo

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

सोशल मीडिया पर पुलिस निशाने पर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यक्रम में कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो के आठ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार देर रात छोड़ दिया।

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

थानाधिकारी ने बताया कि बीएनएस की धारा 172 के तहत हिरासत में लिया गया था। रिहा हुए लोगों में भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर सिंह बांता,ललित दाधीच,कुलदीप बेनीवाल समेत 8 लोग हैं। रविवार शाम गांधी शांति प्रतिष्ठान में कांग्रेस प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम के दौरान मारपीट हुई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस निशाने पर है। आरोप है कि पुलिस जाब्ता होने के बावजूद घटना नहीं रोकी गई। इस घटना के खिलाफ पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रविवार देर शाम हुए घटनाक्रम के बाद से जो वीडियो सामने आ रहे हैं,उसके बाद सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस निशाने पर है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस का बड़ा जाब्ता तैनात था। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिस वाले ही विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं से निपटने का प्रयास कर रहे थे,अधिकारी सिर्फ देख रहे थे। यदि वे भी सक्रिय होते तो शायद घटना रुक सकती थी।

Related posts: