शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
सावन का चौथा व अंतिम सोमवार श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे। सूर्यनगरी के शिवालयों में सावन का चौथा व अंतिम सोमवार श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही रुद्राभिषेक शुरू हो गए व हर-हर महादेव,बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दिनभर शिवालयों में मेले सा माहौल रहा।
सावन के सोमवार के उपलक्ष में शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान व फूलमंडलियां व शिव परिवार की प्रतिमाओं का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। कटला बाजार स्थित प्राचीन शिवालय अचलनाथ,सिवांचीगेट में भूतेश्वर महादेव,चांदपोल के बाहर रामेश्वरनाथ सिद्धपीठ,जालोरीबारी में बड़लेश्वर महादेव, सूरसागर रोड पर डूंगरिया महादेव,भूतेश्वर वन क्षेत्र में भूतनाथ,भोगिशैल पहाडियों में मंडलनाथ, बैजनाथ,सोजतीगेट के भीतर स्थित भोमेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार सुबह महारुद्राभिषेक व विशेष श्रृंगार हुए।
सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा
भूतनाथ महादेव मंदिर में महामृत्युंजय महादेव के विग्रह पर अभिषेक किया गया। शहर के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में आज पूजा अर्चना के साथ अभिषेक किए गए। यहां दिनभर हर-हर महादेव व बम-बम भोले गुंजायमान होते रहे।
घरों में भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए धार्मिक आयोजन हुए। रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर में भी साज सज्जा की गई।
अभिषेक के बाद बिल्व पत्र,धतूरा,बेल,आक के फूल शिवजी को अर्पित कर प्रसन्न करने का प्रयास किया गया।
