मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

  • 28 अगस्त से पहली स्पेशल होगी प्रारंभ
  • 11 और 12 सितंबर से अन्य स्पेशल ट्रेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन। रामदेवरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। यात्री मांग को देखते हुए चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का चरणबद्ध तरीके से संचालन किया जाएगा। इनमें भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच तीन जोड़ी तथा श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी ट्रेन शामिल है।

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रामदेवरा के लिए पहली ट्रेन 28 अगस्त से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 04861/ 04862 भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल 28 अगस्त से 25 सितंबर तक कुल 29 ट्रिप चलेगी। ट्रेन भगत की कोठी से सुबह 9.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

वापसी में रामदेवरा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसमें 12 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित 14 कोच होंगे। ट्रेन में सभी डिब्बे अनारक्षित होंगे। उन्होंने बताया कि यात्री मांग बढऩे के साथ 11 सितंबर से दो और जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 04863/04864 सुबह तथा 04865/ 04866 शाम-रात्रि सेवा के रूप में 25 सितंबर तक 15-15 ट्रिप चलेंगी।

इनका स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जोधपुर,राईका बाग,महामंदिर, मंडोर,मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां,मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। वहीं 12 सितंबर से श्रीगंगानगर- पोकरण स्पेशल भी शुरू होगी।

ट्रेन संख्या 04741/ 04742 का संचालन 26 सितंबर तक कुल 15 ट्रिप किया जाएगा। ट्रेन श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर शाम 7.50 बजे पोकरण पहुंचेगी। वापसी में पोकरण से रात 8.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित 17 कोच होंगे। रेलवे की ओर से यात्री मांग के अनुरूप चरणबद्ध संचालन की यह व्यवस्था मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने के साथ नियमित ट्रेनों में यात्री दबाव को संतुलित करने में मदद करेगी।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026

निजी स्कूल प्रिंसीपल पर बच्ची से मारपीट का आरोप

August 24, 2026