आप कार्यकर्ता जुनून के दम पर जीतेंगे चुनावी जंग-पालीवाल
- आप पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम
- कई लोगों ने ग्रहण की आपपार्टी की सदस्यता
- शहर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
जोधपुर,आप कार्यकर्ता जुनून के दम पर जीतेंगे चुनावी जंग-पालीवाल।
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह के सान्निध्य में जोधपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर विधान सभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान गत विधानसभा चुनाव मेंं जैतारण विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पुखराज बावरी ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
यह भी पढ़ें – आफरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आज़ादी के बाद से अभी तक देश की बड़ी आबादी ऐसी है जिसको रोटी,कपड़ा और मकान के लिए रोज़ जूझना पड़ता है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान करने के लिए अरविंद केजरीवाल दिनरात मेहनत कर रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब हैं जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने पूरे धनबल का इस्तेमाल करेगी लेकिन आम आदमी पार्टी के पास धनबल नहीं है। आम आदमी पार्टी के पास अगर कुछ है तो वो है कार्यकर्ताओं का हौसला। हमारे कार्यकर्ताओं में जुनून की जो ज्वाला है वो बुझने वाली नहीं। आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल और जुनून के साथ मिलकर धनाढ्य सियासी दलों का मुकाबला करेगी और विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।
यह भी पढ़ें – कान से जीवित मकड़ी निकाल कर मरीज को पहुंचाई राहत
प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी सियासी दल चुनाव के समय जनता के बीच में आए हैं उन सबने जनता को तरह-तरह के सब्ज़बाग दिखाए लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता की सुध तक नहीं ली। आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच जाकर दिल्ली और पंजाब में करवाए गए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए फैसलों के नाम पर वोट मांग रही है। अब समय आ गया है जब राजस्थान भ्रष्टाचार मुक्त, बेहतर शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की ओर अग्रसर होगा इसीलिए अब जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews