राजीव लिफ्ट नहर में गिरने से युवक की मौत
जोधपुर,राजीव लिफ्ट नहर में गिरने से युवक की मौत। शहर के निकट मथानिया स्थित राजीव गांधी लिफ्ट नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – टैंपो चालक ने यातायात महिला कांस्टेबल को गिराने के बाद घसीटा
मथानिया पुलिस ने बताया कि ओसियां थानान्तगर्त मालियों की ढाणी घेवड़ा निवासी प्रेमाराम पुत्र धन्नाराम माली ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बतााय कि राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल बिजारिया बावडी क्षेत्र में उसका भाई अमृतराम गया था। जहां पानी पीते संभवत: पैर फिसलने से उसका भाई गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके भाई अमृतराम पुत्र धन्नाराम माली की पैर फिसलने से नहर में डूबने से मौत हो गई।
इसी प्रकार रातानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में आसाम के सानिपुर के तेजपुर गोराण पट्टी निवासी सुबीर चक्रवत्र्य पुत्र तपस चक्रवत्र्य बंगाली ने पुलिस को बतााय कि 1 नवंबर को उसके पिताजी जो सुभाष चौक रातानाड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। परिजनों के आसाम से जोधपुर पहुंचने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर बाद पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

