टैंपो चालक ने यातायात महिला कांस्टेबल को गिराने के बाद घसीटा

  • जख्मी हुई
  • चालक गिरफ्तार
  • टैंपो बरामद
  • राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

जोधपुर,टैंपो चालक ने यातायात महिला कांस्टेबल को गिराने के बाद घसीटा। शहर के पावटा बी रोड पर बुधवार की सुबह यातायात पुलिस में लगी महिला कांस्टेबल ने एक टैंपो चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने जब गाड़ी नहीं रोकी तो उसे रोकने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें – विचाराधीन बंदी बाथरूम में जला रहा था मोबाइल

चालक ने गाड़ी को भगा दिया और महिला कांस्टेबल नीचे गिर गई,बाद में कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। जिससे वे जख्मी हो गई। महिला कांस्टेबल की तरफ से महामंदिर थाने में राजकार्य में बाधा का केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर टैंपो चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को जप्त कर दिया।

थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि बुधवार की सुबह यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पावटा बी रोड पर थी। वह एक महिला कांस्टेबल,हैडकांस्टेबल और होमगार्ड कर्मी तैनात थे। इस बीच एक टैंपो का चालक वहां पहुंचा और जाने लगा,तब उसे महिला कांस्टेबल द्वारा रुकने का इशारा किया गया। मगर उसका चालक टैंपो को भगाने लगा। इस पर महिला कांस्टेबल ने उसे रोकने के लिए टैंपो को पकड़ा।

चालक ने लापरवाही बरती और महिला कांस्टेबल को नीचे गिरा दिया और गाड़ी को भगा ले गया। महिला कांस्टेबल कुछ जख्मी हो गई। जिस पर महामंदिर थाने में राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया।

थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि आरोपी टैंपो के चालक प्रतापनगर हुडको क्वार्टर निवासी दीपक पुत्र महेंद्र आचार्य को गिरफ्तार कर टैंपो का जब्त कर लिया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।