Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे संख्या 125 पर बालेसर कस्बे के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। यहां मीठी बेरी से चौथपुरा जाने वाली सडक़ पर एक युवक का शव और उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी मिली।

भाजपा विधायक कर रहे जमीनों पर कब्जा: गहलोत

आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बालेसर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह मीठी बेरी- चौथपुरा मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सडक़ किनारे एक बाइक और उसके पास ही एक युवक का शव पड़ा देखा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना बालेसर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालेसर पहुंचाया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय मदाराम पुत्र मोहनराम देवासी के रूप में हुई है,जो सेखाला का निवासी था। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला हिट एंड रन का माना जा रहा है। आशंका है कि देर रात किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बालेसर पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है। इसके लिए हाईवे और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026