Doordrishti News Logo

स्कूल जा रही छात्रा से लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूल जा रही छात्रा से लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़। जिले में एक गांव में स्कूल जा रही 13 वर्षीय छात्रा से स्कॉर्पियो सवार लोगों ने बदसलूकी की है। आरोप है कि बदमाशों ने छात्रा को स्कूल छाडऩे के लिए कहा था। मना करने पर बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

घटना 30 जुलाई की सुबह करीब 7.30 बजे हुई थी। छात्रा ने यह बात घर पहुंचकर अपने घरवालों को बताई। परिवार ने ग्रामीणों को इस घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों ने तीन-चार दिन अपने स्तर पर वाहन और बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों ने कोई भी सुराग नहीं मिलने पर थाने में पहुंचकर थानाप्रभारी को घटना के बारे में बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने ने आरापियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

You missed