Doordrishti News Logo

लाखों का स्क्रेप भरा ट्रक पंजाब भेजा,चालक खलासी बीच में कर गए खुर्दबुर्द

जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्क्रेप से भरा एक ट्रक 11 मार्च को पंजाब भेजा गया। जो अब तक मंडी नहीं पहुंचा। चालक खलासी ने अपने फोन भी बंद कर दिए है। ट्रांसपोर्ट मालिक ने अब बासनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। बासनी पुलिस थाने में मूलत:सीकर के धोद हाल सांगरिया बाइपास रोड गुरूनानक ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक किशनसिंह पुत्र जयसिंह ने रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़े- राजस्थान में निवेश और निर्यात का सर्वश्रेष्ठ माहौल

रिपोर्ट में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का बिजनैस करता है। हर तरह की गाडिय़ों को भरकर देश प्रदेश में भेजता है। 11 मार्च को उसने पंजाब नंबर एक ट्रक में लाखों का स्क्रेप भर कर चालक पंजाब निवासी प्रगर सिंह और साथ खलासी समाणा पंजाब के अर्शदीप के साथ भेजा था। यह ट्रक 13 को पंजाब के गोविंदगढ़ मंडी पर पहुंचना था। मगर ट्रक का चालक और खलासी बीच रास्ते ही ट्रक से माल लेकर चंपत हो गए। बाद में फोन भी बंद कर दिया। बार बार संपर्क किए जाने पर कोई बात नहीं हो पाई। पीडि़त ट्रांसपोर्ट संचालक ने अब बासनी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026