Doordrishti News Logo

शिक्षक ने 7वीं-क्लास के छात्र की आंख पर मुक्का मारा,दूसरे बच्चों से हाथ-पैर पकड़वाकर डंडे से पीटा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षक ने 7वीं-क्लास के छात्र की आंख पर मुक्का मारा,दूसरे बच्चों से हाथ-पैर पकड़वाकर डंडे से पीटा। शहर के प्रतापनगर थाना इलाके में स्थित प्राईवेट स्कूल में 7वीं कक्षा के स्टूडेंट से मारपीट का मामला सामने आया है। स्टूडेंट को इतना पीटा कि बाई आंख में सूजन आने और खून जमा हो गया। सिर और पीठ पर भी मारपीट के निशान नजर आए। बच्चे के दादा की ओर से प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया और टीचर को भी डिटेन किया गया।

कमला नेहरू नगर प्रथम पुलिया स्थित आनंद मार्ग स्थित एक उच्च प्राथमिक स्कूल के गणित और स्कूल व्यवस्थापक के रूप में कार्यरत शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। बच्चे के दादा की ओर से पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार लंच के बाद बच्चा अपनी क्लास में जा रहा था। तब टीचर ने उससे पूछा कि कौन शोर मचा रहा है। बच्चे ने कहा उसे नहीं पता। इसके बाद भी टीचर ने कहा तुम ही बहुत शोर मचा रहे हो। बच्चे ने बार-बार मना किया,लेकिन टीचर नहीं माना।

इसके बाद टीचर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की,जिसमें एक दूसरा बच्चा कमरे में जाता दिखा। टीचर ने उस बच्चे को बुलाया और कहा कि तुम घूम रहे थे। तब उस बच्चे ने कहा कि मैं तो इसकी शिकायत करने आ रहा था। इसके बाद टीचर ने हमारे बच्चे को पीटना शुरू कर दिया।

सेक्टर 12 से लापता युवक का तीन दिन बाद भी पता नहीं

दादा बोले बच्चों से हाथ पैर पकड़वाएं,फिर पीटा
दादा ने कहा टीचर ने तीन-चार छात्रों को बुलाकर बच्चे के हाथ पैर पकड़वाए और पीठ पर डंडे से मारा। सिर और आंख पर मुक्के मारे। बच्चे की आंख भी सूज गई। बच्चे ने घर आकर पूरी बात बताई। पीड़ित छात्र ने कहा कैमरे की फुटेज में मेरी कोई आवाज भी नहीं आई और न मैं दिखाई दिया। इसके बाद भी टीचर ने मारा। टीचर ने कहा हाथ उसकी आंख के पास लगने पर बच्चा जमीन पर गिर गया,जिसके कारण आंख में सूजन आ गई।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed