दो सितंबर से शुरू होगी अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सितंबर से शुरू होगी अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जोधपुर मंडलीय खेलकूद संघ की ओर से अंतर- विभागीय अधिकारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 2 से 8 सितंबर तक रेलवे स्टेडियम में किया जाएगा।

खेलकूद अधिकारी तरुण बीका ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जोधपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों की 7 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन एवं गति शक्ति,सामान्य- कार्मिक-लेखा एवं ऑडिट,परिचालन- वाणिज्य-आरपीएफ, मेडिकल एवं वर्कशॉप तथा इलेक्ट्रिकल (जनरल)-इलेक्ट्रिकल/टीआरडी-सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग शामिल हैं। प्रतियोगिता को और व्यापक बनाते हुए मैकेनिकल टीम में ईएनएचएम,सी एंड डब्ल्यू एवं डीजल शेड को शामिल किया गया है।

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल के 27 फेरे और बढ़े

सिग्नल एवं टेलीकॉम टीम में प्रोजेक्ट यूनिट भी भाग लेगी। प्रत्येक टीम में न्यूनतम 10 खिलाड़ी होंगे। लीग मुकाबले बेस्ट ऑफ 3 सेट के आधार पर खेले जाएंगे तथा प्रत्येक सेट 11 अंकों का होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 21 अंकों और फाइनल मुकाबला 25 अंकों का होगा। सभी टीम कप्तानों/समन्वयकों से 1 सितंबर तक खिलाडिय़ों की अंतिम सूची के साथ अपनी टीम का नाम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां अधिकारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देती हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026