Doordrishti News Logo

विद्युत पैनल में शार्ट सर्किट से मकान मेें लगी भीषण आग

  • फ्रीज का कंप्रेशर फटा
  • जनहानि नहीं
  • घोड़ों का चौक हरिजन बस्ती रोड पर हुआ हादसा
  • आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर पाया काबू

जोधपुर,विद्युत पैनल में शार्ट सर्किट से मकान मेें लगी भीषण आग। शहर के भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक में आज सुबह एक मकान में शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। घर का निचला हिस्सा खुला था और ऊपर लॉक हो रखे थे।

इसे भी पढ़िएगा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा

घर में रखा काफी सामान जलने के साथ फ्रीज का कंप्रशेर भी फट गया। जिससे आग ज्यादा फैल गई। गनीमत रही कि आस पास किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आधा दर्जन दमकलों ने आग पर काबू पाया। इसमें किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

फायर ऑफिसर जयसिंह ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे के आस पास सूचना मिली कि घोड़ों का चौक हरिजन बस्ती रोड पर एक मकान में आग लगी है। इस पर नागौरी गेट से दमकल को रवाना किया गया। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर एक और गाड़ी भेजी गई। बाद में बासनी और शास्त्रीनगर से भी दो-दो दमकलों को बुलाया गया।

फायर ऑफिसर जयसिंह के अनुसार मकान किसी श्रवण नाम के शख्स का था जो मौके पर मिला। वह घर के नीचे ही मिला। घर के ऊपर वाले कमरों में लॉक तोडक़र प्रवेश किया गया। एक कमरे रखे फ्रीज का कंप्रेशर भी फट गया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। काफी सारा घरेलु सामान जलकर नष्ट हो गया।

इधर आग की जानकारी पर सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां सडक़ पर सुबह से ही चहल कदमी रहती है। गनीमत रही कि कोई आग की चपेट में नहीं आया। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण विद्युत पैनल में शार्ट सर्किट होना प्रतीत हुआ है। आग मकान की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। दो घंटे में आग पर पूर्णतया काबू पाया जा सका।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026