ट्रक 409 की साइड से लगी टक्कर पैदल महिला की मौत
जोधपुर,ट्रक 409 की साइड से लगी टक्कर पैदल महिला की मौत। शहर के मदेरणा कॉलोनी स्थित नगर निगम कार्यालय के नजदीक ट्रक 409 की साइड से लगी टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बुरी तरह घायल हुई महिला को एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर कुछ देर बाद में उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें – विद्युत पैनल में शार्ट सर्किट से मकान मेें लगी भीषण आग
उसके पुत्र की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। माता का थान पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है। एएसआई जीवनराम ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ हाल कालका माता का मंदिर के पास मदेरणा कॉलोनी की 42 वर्षीय संगीता देवी पत्नी स्व.दिनेश चौहान अपने भाई राधेश्याम के साथ रहती थी।
वह मदेरणा कॉलोनी नगर निगम कार्यालय के नजदीक से पैदल निकल रही थी। तब एक ट्रक 409 की साइड से टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से एमडीएम अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।
एएसआई जीवनराम के अनुसार उसके पुत्र तनवीर की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया,अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

