पुराना हाईकोर्ट परिसर में फर्जी अधिवक्ता होने के संदेह में व्यक्ति को पकड़ा

– पुलिस के हवाले किया
– अग्रिम पड़ताल जारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),पुराना हाईकोर्ट परिसर में फर्जी अधिवक्ता होने के संदेह में व्यक्ति को पकड़ा।राजस्थान हाईकोर्ट पुराना परिसर में मंगलवार सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। उसके फर्जी वकील होने की आशंका में बाद में उसे उदयमंदिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनराम ठोलिया के समक्ष उसे पेश किया गया। मगर बाद में पुलिस को बुलाया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को निर्दोष माना है।

आईआईटी जोधपुर के 2 फैकल्टी को आईएनएसए पुरस्कार

जानकारी के अनुसार आज सुबह राजस्थान हाईकोर्ट पुराना परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। अधिवक्ताओं का मानना था कि यह व्यक्ति फर्जी वकील बनकर आया था। उसके पास में कोई दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में उसने खुद का नाम भवानी शुक्ला बताया।

इस बारे में राजस्थान हाईकोर्ट

एडवोकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनराम ठोलिया ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया है। इससे पहले भी कुड़ी क्षेत्र में एक फर्जी वकील के कार्यालय का पता लगा था। जो आदमी आज भी सलाखों के पीछे है। आज पकड़ा गया व्यक्ति भी फर्जी वकील है। इधर उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद करवाया जा रहा है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026