Doordrishti News Logo

अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

  • प्रोपर्टी विवाद में फंदा लगाने की आशंका
  • केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के गांछा बाजार स्थित जसराज की पोल में रहने वाले एक अधेड़ ने अपने घर पर फंदा लगा लिया। परिजन को पता लगने पर फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए,मगर डॉक्टर ने बाद में उसे मृत बता दिया।

होटल में रुके देशी पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुलिस को इसकी सूचना बाद में मिली। रात को बेटे ने अपने एक रिश्तेदार पर प्रोपर्टी विवाद में पिता द्वारा फंदा लगाने की बात कहते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आज दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

सदर कोतवाली थानाधिकारी किरण गोदारा ने बताया कि गांछा बाजार स्थित जसराज की पोल निवासी 51 साल के अनिल परिहार ने बुधवार को अपने घर में फंदा लगा लिया था। परिजन को पता लगने पर उन्हें फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए,मगर बाद में डॉक्टर ने मृत बता दिया। पुलिस को सूचना बाद में मिली थी।

थानाधिकारी किरण गोदारा ने बताया कि उनके पुत्र जितेश का आरोप है कि एक रिश्तेदार से प्रोपर्टी विवाद के चलते उसके पिता ने परेशान होकर फंदा लगाया है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है।

You missed