- एक दर्जन दमकलों ने काबू किया आग
- कई फेरे करने पड़े दमकलों को
- करोड़ों के नुकसान का अनुमान
- तैयार और कच्चा माल हुआ राख
जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हैंडीक्राफ्ट फक्ट्री में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दर्जनों दमकलों ने आग को काबू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 5.30 बजे बासनी औद्योगिक क्षेत्र के गली नम्बर आठ में मनीष आर्ट एंड क्राफ्ट नाम की हैंडीक्राफ्ट फक्ट्री में सुबह 5.30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया पूरी फक्ट्री आग से घिर गई।

आग से फक्ट्री में रखा कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फक्ट्री का टीनशैड आग से धराशाई हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक दमकलों ने कई फेरे लगा कर आग को काबू किया। उसके बाद भी फक्ट्री से धुआं उठ रहा है। अंदर आग अब भी धधक रही है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

