जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पाली जिले के गुड़ा एंदला क्षेत्र में हादसे में चार लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शेखावत ने कहा कि कार पर मार्बल कंटेनर गिर जाने की दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार पीड़ादायक है।
मृतकों में तीन जोधपुर और एक जालोर के निवासी थे। उन्होंने अकाल मृत्यु को प्राप्त हुई सभी आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शेखावत ने शोक सन्देश में कहा कि शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, उन्हें इस असहनीय दुख से लड़ने की शक्ति मिले।