Doordrishti News Logo

जोधपुर, बासनी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार की देर रात 11 बजे एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। आस पास के एरिया में धुआं घुट गया। दर्जन भर दमकलें आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। दमकलें देर रात तक आग को बुझाने के लिए दौड़ती रही। सूचना पर बासनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

A fierce fire broke out in the chemical plant late night

एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद ने बताया कि बासनी थाने से कुछ आगे बासनी रेलवे स्टेशन के बीच में दादा केमिकल प्लांट है। रात 11 बजे यहां पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर पांच सात गाड़ीय़ों को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास युद्धस्तर पर किया गया। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी भी मौके पर पहुंची। एसीपी नूरमोहम्मद भी देर रात तक घटना स्थल पर मौजूद थे।

ये भी पढ़े :- रेलयात्रियों में कोरोना फैलाव को रोकने के लिये ऑटो चालको को समझाया

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026