Doordrishti News Logo

तेरह दिन से शव एम्स में,पोस्टमार्टम के लिए नहीं बन रहा सामंजस्य

  • अनिता चौधरी हत्याकांड
  • पुलिस परिवार को दे चुकी अब तक 11 नोटिस
  • वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • सुपारी किलिंग की आशंका में भी गहन पड़ताल

जोधपुर,तेरह दिन से शव एम्स में, पोस्टमार्टम के लिए नहीं बन रहा सामंजस्य।शहर के बहुचर्चित बने ब्यूटी पार्लर संचालिका अनिता चौधरी हत्याकांड के मामले में तेरहवें दिन भी पुलिस और पकड़े गये मुख्य आरोपी के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए डोरस्टेप प्रीकाउंसलिंग

तीन दिन से गिरफ्तार आरोपी अब तक पुलिस को पूछताछ में हर बार नया बयान देकर गुमराह करता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ परिजन भी अभी तक मामले का पूरा खुलासा पुलिस के नहीं करने के चलते पोस्टमार्टम के लिये तैयार नजर नहीं आ रहे हैं।

पुलिस ने परिवार के लोगों को अब तक 11 नोटिस जारी किए हैं। आरोपी गुलामुद्दीन ने जिन हथियारों से अनिता का मर्डर किया था वे पुलिस ने बरामद कर लिए है,मगर हथियारों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। सुपारी किलिंग की आशंका में भी पुलिस पड़ताल चल रही है।

पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन से पूछताछ कर रही है। अलग अलग तरीके से अधिकारियों की तरफ से पूछताछ की जा रही है लेकिन आरोपी भी बार बार बयान बदल रहा है। विरोधाभाषी बयान से पुलिस खुद पेशोपेश में है।

इस संगीन मामले में अब तक आरोपी से डीसीपी राजर्षी राज वर्मा के अलावा पांच आरपीएस अधिकारी,चार एडीसीपी और एक एसीपी और जांच अधिकारी सरदारपुरा थानाधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। मगर बार-बार बयान बदलने पर हो रही पूछताछ करने वाली पुलिस टीम के लिए परेशानी पैदा कर रहा है।

मामले में किसी अन्य का हाथ है या नहीं इस बारे में पुलिस भी स्पष्ट तौर पर नहीं कह पा रही है। अब तक जांच में पुलिस ने हत्या का कारण लूट का इरादा ही बताया है। नशे की अत्यधिक डोज दिए जाने से अनिता बेहोश हो गई थी,जिस कारण डर के मारे गुलामुद्दीन ने उसकी हत्या कर शव को टुकड़े कर गाड़ दिया था।

अभी तक जांच में यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि हत्या का आरोपी खुद गुलामुद्दीन ही है। मामले में उसकी पत्नी आबिदा और उसकी सहेली सुमन से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। आबिदा ने पहले ही खुद को बेकसूर होना बताया था।

धरना जारी है 
अनिता चौधरी के परिजनों और समाज बंधुओं की ओर से इस मामले को लेकर पहले पाली रोड पर तेजा मंदिर और अब कुड़ीभगतासनी क्षेत्र में मंदिर पर धरने पर बैठे है।
आज तेरहवें दिन भी पोस्टमार्टम को लेकर कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। साक्ष्य नष्ट होने के आसार भी बने है। परिजन सीबीआई जांच के साथ एक करोड़ मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

धरना स्थल पर नोटिस लेकर पहुंची पुलिस से बहसबाजी 
सोमवार को सरदारपुरा व कुड़ी धरना स्थल पर नोटिस लेकर पहुंची तब वहां पर जाट समाज के एक स्थानीय नेता की तरफ से विरोध जाहिर किया गया। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों को यह 11वां नोटिस दिया जा रहा है।

स्थानीय नेता ने पहले छह नोटिस के बाद अब सीधे 11वां नोटिस की बात को लेकर विरोध जताया और कहा कि तीन दिन में इतने नोटिस हो गए। पुलिस का भी उसके सवाल पर जवाब देते नहीं बना। बड़े पुलिस अधिकारी भी निरुत्तर देखे गए।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026